Follow on G+

शनिवार, 21 सितंबर 2019

World Badminton Championship

पी.वी. सिंधु विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक -

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाडी पी.वी. सिंधु ने एक बड़ी उपलब्धि अगस्त 2019 में हासिल की जब उन्होंने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया।  यह ख़िताब पाने वाले भारत की प्रथम महिला खिलाडी है। इससे पहले विगत दो वर्षो से इस ख़िताब की वो उपविजेता रही थी। 

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप प्रमुख बिंदु -


  • पी.वी. सिंधु का  विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में यह पाँचवा पदक है। 
  • विश्व बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में 25वीं विश्व बैडमिंटन चैम्पियन शिप का आयोजन स्विजरलैण्ड में हुआ। 
  • यह आयोजन 19 से 25 अगस्त 2019 के बीच हुआ। 
  • इस टूर्नामेंट का पुरुषों का एकल ख़िताब गत विजेता जापान के केंटो मोमोटा ने फ़ाइनल में डेनमार्क के ऐन्डर्स एंटोनसेन को हराकर जीता। 
  • भारत के बी. साईनाथ प्रणीत पुरुषों की एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत सके।  
 पुरुष एकल 

विजेता  

 केंटो मोमोटा (जापान )

उपविजेता 

  ऐन्डर्स एंटोनसेन (डेनमार्क )

महिला एकल 

  विजेता  

 पी. वी. सिंधु (भारत )

 उपविजेता  

 नोजोमी ओकुहारा (जापान )

पुरूष युगल 

   विजेता 

मोहम्मद अहसान व हेन्द्रा सेटियावान (दोनों इंडोनेशिया )
  उपविजेता  

ताकुरो होकी व युगो कोबायाशी (दोनों जापान )
  महिला युगल 

विजेता 

  मायु मात्सुमोतो व वकाना नागाहारा (दोनों जापान )
उपविजेता  

  युकी फुकुशिमा व सयाका हिरोता (दोनों जापान )
मिश्रित युगल 

विजेता 

  झेंग सीवी व हुआंग यकियोंग (दोनों चीन )
उपविजेता  
 दचापोल पुअवारा नुकरोहा व सैपसिरी तायरा ताना चाई (दोनों थाईलैंड )

पी. वी. सिंधु - 

पुरसला वेंकट सिंधु विश्व की पहली वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है। भारत की तरफ से ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है। पी. वी. सिंधु पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी पी. वी. रमन और पी. विजया की बेटी है, सिंधु  पुलेला गोपीचंद से प्रभावित होकर बैडमिंटन खेल को चुना।  सिंधु ने उबर कप, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक जीते तथा 2013 से 2015 मकाउ ओपन विजेता रही।  रियो ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक 2016 में बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता के  फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी बनी। 


विश्व बैडमिंटन में भारत -

  
 प्रतिभागी
प्रतिभागिता 
प्रकाश पादुकोण 
1983 में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता 
ज्वाला गुट्टा व अश्वनी पोनप्पा 
 2011 में महिला युगल में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे 
 साइना नेहवाल
 2015 में महिला एकल में रजत तथा 2017 में महिला एकल में कांस्य पदक जीता 
पी. वी. सिंधु
 2013 व 2014 में महिला एकल में कांस्य पदक 2017 व 2018 में महिला एकल में ही रजत पदक विजेता रही  और हाल ही में हुए वर्ष 2019 के प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहले महिला बनी 
बी. साईनाथ प्रणीत
 2019 में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे 
  


0 टिप्पणियाँ: