Follow on G+

शनिवार, 26 अक्तूबर 2019

भारत के संयुक्त सैन्याभ्यास

भारत के संयुक्त सैन्याभ्यास 


भारत एवं अमेरिका का संयुक्त सैन्याभ्यास 'युध्द अभ्यास 2019 ' वाशिंगटन में संपन्न

भारत व अमेरिका रक्षा सहयोग के तहत दोनों देशो का संयुक्त सैन्याभ्यास अमेरिका में जॉइंट बेस लुइस मैककार्ड वाशिंगटन में 5-18 सितम्बर 2019 को संपन्न हुआ। दोनों देशो के बीच रक्षा सहयोग सम्बर्द्धन में वृध्दि के साथ साथ आतंकवादी गतिविधियों के मुकाबले में सहयोग इसके उद्देश्यों में शामिल था। यह 15वॉ संस्करण था। ऐसा पिछला 14वॉ युध्द अभ्यास भारत में उत्तराखंड में चौबटिया सैन्य क्षेत्र में सितम्बर 2018 में संपन्न हुआ था। 

  •  भारत व अमेरिका के बीच ऐसा संयुक्त अभ्यास प्रतिवर्ष दोनों देशो को मेजबानी में बारी बारी से आयोजित किया जाता है। 
  •  इस वार्षिक 'युध्द अभ्यास' की शुरुआत 2005 में हुई थी। 

भारत व श्रीलंका की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास स्लाईनेक्स -2019 

भारत व श्रीलंका की नौसेनाओं का द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास स्लाईनेक्स 2019 विशाखापत्तनम के तट के निकट 7-12 सितम्बर 2019 को संपन्न हुआ दोनों देशों के बीच के इस श्रंखला का सातवाँ अभ्यास था। 
             पिछला अभ्यास स्लाईनेक्स सितम्बर 2018 में श्रीलंका में त्रिंकोमाली के तट के निकट व उससे पूर्व सितम्बर 2017 में यह भारत में विशाखापत्तनम के तट पर हुआ था। 

भारत  व थाईलैंड की थल सेनाओं का संयुक्त अभ्यास मैत्री -2019 

भारत एवं थाईलैंड की थल सेनाओ का सप्ताह का संयुक्त सैन्य अभ्यास एक्सरसाइज़ मैत्री मेघालय में उमरोई में 16-29 सितम्बर 2019 को संपन्न हुआ। दोनों देशो के 50-50 सैनिक इस अभ्यास में शामिल थे। भारत व थाईलैंड के बीच इस सैन्य अभ्यास की शुरुआत 2006 में हुई थी तथा यह बारी बारी से एक दूसरे देश में होता है। 

भारत व कजाखस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद -2019 

भारत और कजाखस्तान की थल सेना का काजिंद अभ्यास उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में 2-15 अक्टूबर 2019 को हो रहा है यह चौथा अभ्यास था। 
                 पिछला अभ्यास कजाखस्तान के ओटार सैन्य क्षेत्र में सितम्बर 2018 में पूर्ण हुआ। 

भारत थाईलैंड और सिंगापुर का त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास - सिटमैक्स 

यह पहला त्रिपक्षीय नौसेनिक अभ्यास 16-20 सितम्बर 2019 को अंडमान सागर में संपन्न हुआ। तीनो देशो का यह पहला ही संयुक्त नौसैनिक अभ्यास था जिसे सिटमैक्स नाम दिया गया था। इसकी घोषणा जून 2018 प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा शांगरी-ला संवाद में की थी। 

भारत, अमेरिका एवं जापान का त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास मलाबार 2019 

मलाबार सैन्य अभ्यास जापान के तट के निकट पश्चिमी प्रशांत महासागर में 26 सितम्बर  से 4 अक्टूबर 2019 को संपन्न हुआ।  हार्बर चरण एवं सागर चरण दोनों ही संयुक्त अभ्यास में शामिल थे। 
  •  मलाबार अभ्यास की शुरुआत मूलतः भारत व अमेरिका के बीच 1992 में हुई थी। 
  • यह 23वॉ संस्करण है। 
  • 2007 में ऑस्ट्रेलिया व सिंगापुर को भी बंगाल की खाड़ी में भारत की मेजबानी में आयोजित इस अभ्यास में आमंत्रित किया गया था, किन्तु चीन की आपत्ति के चलते ऑस्ट्रेलिया इसमें शामिल नहीं हुआ था। 
  • जापान को 2015 में इस संयुक्त अभ्यास में स्थायी रूप से शामिल किया गया था तथा इस वर्ष यह पहला ही मौका है जब यह अभ्यास जापान की मेजबानी में संपन्न हुआ। 
  • पिछले वर्ष 2018 में मालाबार 2019 का आयोजन अमेरिका की मेजबानी में मेजबानी में हुआ था। 

0 टिप्पणियाँ: